#सीतापुर:भारी बारिश के चलते सीतापुर में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और अतिवृष्टि को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में 1 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित कर दिया गया है।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, यह आदेश जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लगातार बारिश के कारण उत्पन्न होने वाले जलभराव और मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में यह कदम उठाया गया है। बीएसए ने सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधनों और प्रधानाचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ